फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जेल भेजे गए आरोपी से पूछताछ, बाइक और मोबाइल के मिले सुराग

जेल भेजे गए आरोपी से पूछताछ, बाइक और मोबाइल के मिले सुराग

Fri, 19 Apr 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपी से पूछताछ, बाइक और मोबाइल के मिले सुराग
पीलीभीत। फर्नीचर व्यापारी मुकेश बाबू शर्मा की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस को जेल भेजे गए आरोपी से दोबारा पूछताछ के बाद घटना के बाद से गायब व्यापारी की बाइक और मोबाइल के बारे में सुराग हाथ लगे हैं। इसकी बरामदगी के लिए अब सर्विलांस और स्वाट टीम लगी हुई हैं। वहीं बरखेड़ा पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए मृतक के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है। अफसर खुद पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर तीन के निवासी मुकेश बाबू शर्मा रविवार शाम को लापता हो गए थे। दूसरे दिन सोमवार शाम को उनका शव पतरासा गांव में पुलिया के नीचे पड़ा मिला था। उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर नामजद किए गए आरोपी समीर उर्फ लल्ला को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। बरखेड़ा पुलिस के अलावा सर्विलांस प्रभारी नरेश कश्यप और स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव को सुरागरसी के लिए लगाया गया है। व्यापारी की बाइक और मोबाइल अब भी नहीं मिल सके हैं। इसके बारे में जानकारी करने के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम ने जेल जाकर आरोपी समीर से पूछताछ की। इसमें अहम सुराग भी मिले हैं। उधर, हत्याकांड को लेकर बरखेड़ा इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने मृतक के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। बाइक और मोबाइल के बारे में जानकारी मिलने पर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हत्या को लेकर मिले सुराग, एक और हिरासत में
बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर तीन के निवासी फर्नीचर व्यापारी मुकेश बाबू शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी समीर को जेल भेज दिया था। अन्य को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है। उधर, जेल गए आरोपी से पूछताछ में बाइक और मोबाइल के बारे में जानकारी की है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed