फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फर्जी मतदाता पर कार्रवाई के लिए चैलेंज वोट बनेगा सहारा

फर्जी मतदाता पर कार्रवाई के लिए चैलेंज वोट बनेगा सहारा

Thu, 11 Apr 2019 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मतदाता पर कार्रवाई के लिए चैलेंज वोट बनेगा सहारा
पीलीभीत। मतदान के दिन बूथ पर यदि कोई व्यक्ति दूसरे मतदाता के नाम पर वोट डालने पहुंच जाए तो उस पर कार्रवाई के लिए मतदान कर्मियों को चैलेंज वोट सहारा बनेगी। इसके लिए फर्जी वोटर के खिलाफ दो रुपये देकर पीठासीन अधिकारी से चैलेंज वोट की अपील करनी होगी। अगर फर्जी वोटर साबित हुआ तो पीठासीन अधिकारी उसे पुलिस के हवाले कर देंगे। चुनावों में होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने कई नियम बनाए हैं। लेकिन मतदाताओं को इनमें कई नियमों की जानकारी नहीं है। एक नियम फर्जी मतदाताओं पर कार्रवाई के लिए एक नियम चैलेंज वोट का है। जिसमें असली मतदाता जरूरत पड़ने पर इसका प्रयोग कर सकेंगे। इसके बाद फर्जी मतदाताओं के बोगस वोट जांच के बाद स्वत: ही निरस्त हो जाएंगे। हालांकि चैलेंज वोट डालने से पहले पीठासीन अधिकारी पूरी मामले की जांच करेंगे वहीं चैलेंज वोट की चुनौती स्वीकार करने से पहले मतदाता को पीठासीन अधिकारी को दो रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद वह इसकी पूर्ण तरीके से जांच करेंगे। मतदाता की अंगुली पर अमिट स्याही लगे होने पर चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी साथ ही चुनौती देने वाले से आरोपों से संबंधित साक्ष्य मांगे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान करने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। यदि किसी बूथ पर कोई संदिग्ध मतदाता मिलता है तो मतदाता चैलेंज वोट का सहारा ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed