फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दहेज की खातिर मारपीट, छेड़छाड़ का भी आरोप

दहेज की खातिर मारपीट, छेड़छाड़ का भी आरोप

Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Thu, 03 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर मारपीट, छेड़छाड़ का भी आरोप
दहेज उत्पीड़न मामले
कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ दर्ज की नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

पीलीभीत। पति की मौत के बाद विवाहिता से ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। इसको पूरा न करने पर मारपीट की गई। मोहल्ले के एक व्यक्ति को बुलाकर छेड़छाड़ कराई गई। अब शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले मोहल्ले के ही रिजवान से हुई थी। कुछ समय पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद से ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। पूरा करने में असमर्थता जताने पर मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि एक बार मारपीट के दौरान उसका गर्भपात भी हो गया। यही नहीं मोहल्ले के रिंकू नामक युवक को बुलाकर छेड़छाड़ कराई जाने लगी। बीते दिनों मारपीट करने के बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि मामले में महिला के ससुराल वाले रहबरी बेगम, करामत, जाविद, शहजाद, गुड्डू, रजिया और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed