फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सहायक शिक्षिका को मारपीट कर पिलाया जहर, गंभीर

सहायक शिक्षिका को मारपीट कर पिलाया जहर, गंभीर

Thu, 18 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
सहायक शिक्षिका को मारपीट कर पिलाया जहर, गंभीर
सहायक शिक्षिका को मारपीट कर पिलाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर घटना का आरोप
कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने सहायक शिक्षिका के साथ मारपीट की। इसके बाद जहरीला पदार्थ पिलाकर जान लेने की कोशिश कर डाली। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने गंभीर हालत में पीड़िता को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मां से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

एकता नगर कॉलोनी की रहने वाली गिरजा देवी पत्नी कल्लूमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी वंदना बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षिका के पद पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय तकिया में तैनात है। वंदना की शादी 14 अप्रैल 2018 को अवध नगर कॉलोनी के निवासी मोहित वर्मा से हुई थी। शादी कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच विवाहिता ने लोन पर एक कार खरीदी। इसका बकाया पैसा मायके वालों से लाने का दबाव ससुराल वाले बनाने लगे। विवाहिता की सैलरी भी ससुराल वालों को देने की बात रख दी। इसके बाद दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी गई। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर आरोपी आए दिन प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 17 अक्तूबर बुधवार को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले वंदना से मारपीट की, इसके बाद उसकी जान लेने की कोशिश करते हुए जहरीला पदार्थ पिला दिया। एक रिश्तेदार से जानकारी मिलने पर मायके वाले विवाहिता की ससुराल पहुंचे। यहां सास की मौजूदगी में वंदना तड़प रही थी। आननफानन में वंदना को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोहित वर्मा, ससुर धर्मदास, सास नीलम वर्मा और अमित वर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जहरीला पदार्थ पिलाने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed