फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अतुल हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद, जुर्माना

अतुल हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद, जुर्माना

Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अतुल हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद, जुर्माना
अतुल हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद, जुर्माना
विज्ञापन

पीलीभीत। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट रामचंद्र ने अतुल हत्याकांड के तीन आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और प्रत्येक को दस-दस हजार रुपये जुर्माना बोला है। एक आरोपी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।

थाना बीसलपुर के गांव किशनी निवासी सोहनलाल ने 20 जून 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार दिन में तीन बजे नदी के किनारे वादी के नाती व गांव के बबलू में कहासुनी हो गई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर दिन के करीब चार बजे बबलू, जगदीश, तेजबहादुर व लालाराम वादी के घर में आ गए। बबलू के हाथ में तमंचा व बाकी लोगों पर लाठी डंडे थे। आते ही गालियां देने लगे। मना करने पर बबलू ने तमंचे से अतुल के सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन अधिकारी जगदीश प्रसाद वर्मा ने राज्य सरकार की ओर से बहस की। मामले की सुनवाई के बाद स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट रामचंद्र ने बबलू, तेजबहादुर व लालाराम को दोषी पाकर आजीवन कारावास और प्रत्येक को दस-दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। एक आरोपी जगदीश की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed