{"_id":"5acbc5d54f1c1b636b8b4a6f","slug":"131523303893-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संपति को चुराकर ले जाते चोर पकडे़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी संपति को चुराकर ले जाते चोर पकडे़
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी दो युवक मुबारिकपुर मार्ग से बालू से भरी भैंसा बुग्गी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में लगे सरकारी बोर्ड को देखकर उनके मन का चोर जाग उठा। उन्होंने बोर्ड उखाड़ लिए। और बालू से भरी भैंस बुग्गी में बालू के नीचे दबा दिए। इसी दौरान उन्हें खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने देख लिया। किसानों ने खेकड़ा थाने में फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीछा कर भैंसा बुग्गी लिए जा रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। और बालू के नीचे दबे सरकारी बोर्ड को बरामद कर दोनों को थाने ले आई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पकडे़ दोनों युवकों से सरकारी बोर्ड बरामद कर लिए हैं। युवकों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग थाने में मौजूद रहे।