{"_id":"5a219d514f1c1ba7668b7980","slug":"131512152401-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बेचकर लौट रहे युवक से लूटे 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु बेचकर लौट रहे युवक से लूटे 45 हजार
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर पकड़िया मोड़ के पास टिकरी बाजार से पशु बेचकर लौट रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा निवासी बंजारा हरीफ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे असलहों के बल पर 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की तमंचे की बटों से पिटाई कर दी और धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर टाल दिया गया। कानूनी कार्रवाई न होने के पीछे पुलिस तहरीर न दिए जाने की बात कह रही है।
पीड़ित हरीफ ने बताया कि वह पशु खरीदने बेचने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे वह कस्बा टिकरी के पशु बाजार में अपनी भैंस बेचने गया था। भैंस बेचने के बाद उसको 45 हजार रुपये मिले, जिनको लेकर वह पैदल घर के लिए निकला। शाम साढ़े पांच बजे पीलीभीत रोड पर पकड़िया मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया। एक ने तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी दी, तो दूसरे ने 45 हजार रुपये लूट लिए। इसका विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने पीड़ित की तमंचे की बटों से पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश धमकाते हुए भाग गए। इसकी सूचना कोतवाली पहुंचकर छह बजे हरीफ ने पुलिस को दी। इस पर सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल मनोज त्यागी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कार्रवाई का भरोसा तो दिलाया गया, लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। सीओ ने बताया कि मौखिक सूचना मिलने पर जांच करने गए थे। इसके बाद पीड़ित से तहरीर मांगी गई, जोकि अभी तक नहीं दी गई है। जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है।
--------