फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
पिपरिया संतोष गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर नरेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद शनिवार सुबह उसका शव मकान से 500 मीटर की दूर एक बाग में आम की टहनी पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वाले और ग्रामीण मजदूर को शराब का आदी बताकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा रहा।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र खंचन मौर्य मजूदरी करते थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह खाना खाकर घर से निकल गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह मकान से पांच सौ मीटर की दूरी पर राजकुमार यादव के बाग में नरेश का शव आम के पेड़ की टहनी से फंदे पर लटका मिला। सफेद गमछे से फंदा बना हुआ था। बाग के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव लटका देख शोर मचाया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मैनाकोट चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों और ग्रामीणों से बातचीत की गई। इसमें सभी ने मृतक को शराब पीने का आदी बताते हुए आत्महत्या की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

----
इंसेट...
पैरों का टहनी से सटा होना आत्महत्या पर खड़े कर रहा सवाल
पीलीभीत। मजदूर नरेश कुमार की फंदे पर लाश मिलने के बाद परिवार वाले और ग्रामीण उसके आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। उसको शराब का आदी बताया जा रहा है। जबकि घटनास्थल के हालात देखने पर पुलिस को भी घटना कुछ हटकर होने का शक है। दरअसल जिस पेड़ पर नरेश का शव मिला है, वहां की स्थिति देखते हुए आत्महत्या की बात कह तो बहुत लोग रहे हैं, लेकिन शव के दोनों पैर दूसरी टहनी पर टिके हुए हैं। ऐसे में उसके आत्महत्या करने की बात पर सवाल खड़ा हो गया है। काफी पूछने के बाद भी परिवारीजन आत्महत्या करने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बता सके। पुलिस के पूछने पर बताया गया कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। कोई रंजिश या कोई मानसिक तनाव की स्थिति भी नहीं थी, फिर उसने आत्महत्या क्यों की? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। नरेश दो भाईयों में छोटा और अविवाहित था। उसका बड़ा भाई सुंदरलाल है। सभी एक साथ रहते हैं। परिवार की तीन बीघा जमीन पिता के नाम है। अभी दो दिन पहले ही नेपाल से मजदूरी कर वह घर लौटा था। गांव के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने भाई से काफी पूछा, लेकिन उसने विवाद न होने की बात कही। किसी तरह की कोई तहरीर कार्रवाई के लिए पुलिस को नहीं दी गई है। मजदूर नरेश की मौत की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट...
मजदूर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। कानूनी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है।
-इंद्र सिंह, एसएचओ माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed