{"_id":"5ca38396bdec2214183541e3","slug":"121554219926-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में स्टेटिक टीम ने सात लाख रुपये पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग में स्टेटिक टीम ने सात लाख रुपये पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया। स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान पावर कॉरपोरेशन के कैशियर को पकड़ लिया। उनके पास सात लाख रुपये मिलने पर टीम ने जांच शुरू कर दी। करीब आधा घंटे छानबीन करने के बाद रकम सरकारी होने की पुष्टि हुई।
लोकसभा चुनाव को लेकर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम न्यूरिया बस अड्डे के पास चेकिंग कर रही थी। मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पावर कारपोरेशन के सबस्टेशन न्यूरिया के कैशियर अजय कुमार शर्मा उधर से गुजर रहे थे, जिन्हें टीम ने रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास सात लाख रुपये मिले। अजय कुमार के मुताबिक वह रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। चेकिंग टीम ने रुपये बरामद होने की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। इधर, पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों से रकम को लेकर बातचीत की। रकम सरकारी होने की पुष्टि होने पर कैशियर अजय कुमार को छोड़ दिया गया।