फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आज कचहरी में जुलूस निकालेंगे मुख्यालय के अधिवक्ता

आज कचहरी में जुलूस निकालेंगे मुख्यालय के अधिवक्ता

Tue, 29 Jan 2019 10:31 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
आज कचहरी में जुलूस निकालेंगे मुख्यालय के अधिवक्ता
पीलीभीत। संयुक्त बार एसोसिएशन के सदस्य मुश्ताक अली के साथ सदर कोतवाल द्वारा अभद्र व्यवहार करने का मामला बुधवार को और गर्मा सकता है। बुधवार को अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहकर पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालेंगे। पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता कई बार आरपार की लड़ाई लड़ चुके हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इंस्पेक्टर पर कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल से वादकारी परेशान रहे। सोमवार को कचहरी परिसर में शहर कोतवाल ने मुख्यालय के अधिवक्ता मुश्ताक अली से अभद्र व्यवहार किया था। मंगलवार को इसको लेकर अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। पुलिस अधिकारियों से हुई वार्ता में शहर कोतवाल को हटाने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर अधिवक्ताओं ने सामूहिक बैठक कर बुधवार को भी कलमबंद हड़ताल पर रहकर पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालने का ऐलान कर दिया है। संयुक्त बार के पूर्व अध्यक्ष बाबूराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष संतराम राठौर, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई, सिविल बार अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी, सचिव राजेश शर्मा ने वकीलों की बैठक में दो टूक कहा कि पुलिस अधिकारी अपना अड़ियल रवैया छोड़ दें। कोतवाल का ट्रांसफर तत्काल करें, पुलिस की नौकरी में तबादला कोई दंड नहीं है। कोतवाल के न हटने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इधर, पुलिस की ज्यादती के खिलाफ कोई पहली बार वकीलों ने आंदोलन नहीं किया है। अधिवक्ता केके शुक्ला पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज होने पर संयुक्त बार के अध्यक्ष किशनलाल एक पैर में गंभीर चोट होने के बावजूद कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं। बहरहाल वकीलों की हड़ताल से न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप है। वादकारी सिर्फ तारीख लेकर घरों को लौट जाते हैं। पूरे दिन कचहरी परिसर में मुश्ताक मामले की चर्चा होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed