{"_id":"5bc88a0cbdec22693f5f5690","slug":"121539869196-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
Updated Thu, 18 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
असम हाईवे पर मुढ़ैलाकलां गांव के पास हुआ हादसा
बिठौरा बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे ओमप्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। असम हाईवे पर मुढ़ैलाकलां गांव के पास कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों से कानूनी कार्रवाई के तहरीर मांगी गई है।
गजरौला थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इसके अलावा वह मजदूरी भी किया करते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह सब्जी लेने के लिए साइकिल से बिठौरा बाजार आए थे। यहां से वापस घर जा रहे थे कि असम हाईवे पर मुढ़ैलाकलां गांव के पास पहुंचते ही उनको कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिवारीजन भी आ गए। घायल को इलाज के लिए आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गजरौला पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चार बेटे और एक बेटी है।