फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुत्ता भौंकने पर गुस्साए पड़ोसी ने महिला को पीटा

कुत्ता भौंकने पर गुस्साए पड़ोसी ने महिला को पीटा

Fri, 05 Oct 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 05 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता भौंकने पर गुस्साए पड़ोसी ने महिला को पीटा
पालतू कुत्ते के भौंकने से गुस्साए पड़ोसी ने महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी। मोहल्ले वालों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी पूनम कश्यप पत्नी चिरंजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही अशोक सक्सेना को देखकर बृहस्पतिवार शाम उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इसी बात से नाराज होकर अशोक ने अपने परिवारीजनों के साथ उनके घर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने का विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक सक्सेना, उसकी पत्नी देवकी देवी और छोटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed