{"_id":"5aba9e934f1c1b27088b767b","slug":"121522179731-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैम्पो एवं ट्रेक्टर ट्राली की भिडंत में छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैम्पो एवं ट्रेक्टर ट्राली की भिडंत में छह घायल
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा ( बागपत)
मंगलवार को शाम करीब सात बजे नगर में पाठशाला मार्ग पर टैंपो यात्रियों को लेकर पाठशाला से खेकड़ा आ रहा था। जब वह पाठशाला मार्ग पर एक हैंडलूम इकाई के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के साथ टैंपो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे टैंपो एवं ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए और टैंपो में सवार नगर निवासी सोनू, रवि, रिजवान, पंकज, मीना एवं सुनीता समेत छह यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों का प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। घायल सोनू, रिजवान एवं पंकज को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। किसी भी पक्ष ने देर रात तक थाने में तहरीर नहंी दी।