फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कार में पकड़ी गई 7.99 लाख की नकदी

कार में पकड़ी गई 7.99 लाख की नकदी

Sat, 25 Nov 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कार में पकड़ी गई 7.99 लाख की नकदी
कार - फोटो : अमर उजाला
बरेली हाईवे पर चेकिंग के दौरान शाही चौकी पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

पीलीभीत/जहानाबाद। शाही चौकी पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात पुलिस ने बरेली की ओर से आ रही एसयूवी कार से 7.99 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। कार सवार न्यूरिया के युवकों द्वारा नकदी को लेकर कोई जानकारी न दिए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। नकदी कब्जे में लेकर सूचना आयकर विभाग को दी गई है।

मतदान को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बरेली हाईवे पर शाही चौकी के दरोगा विजेंद्र कुमार, कांस्टेबल विक्रांत और नागेंद्र के साथ चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर शराब और नकदी की जांच कर रहे थे। इस बीच बरेली की ओर से आ रही एक एसयूवी कार को रोका गया। इसको चेक करने पर कार से सात लाख 99 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए। इसके बारे में पूछने पर कार सवार न्यूरिया निवासी विक्की रस्तोगी और चालक बाबूराम दास कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रापर्टी खरीदने को लेकर नकदी ले जाने की बात कही, लेकिन नकदी को लेकर कोई कागजात उनके पास नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने मामले की सूचना एसपी समेत जिले के अफसरों को देकर कार्रवाई की है। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि कार को सीज कर दिया गया है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। अग्रिम कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed