{"_id":"59e9e6664f1c1b6d548b80de","slug":"121508501094-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल
Updated Fri, 20 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/न्यूरिया। टनकपुर हाइवे पर टांडा विजेंसी के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के टांडा विजेंसी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय सावित्री अपने बेटे सुजीत वाइन के साथ बाइक से कस्बा आ रही थीं। टनकपुर हाइवे पर कॉलोनी से दो किलोमीटर आगे बढ़ते ही मझोला की ओर से आ रही बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सावित्री की मौके पर मौत हो गई और सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के काफी ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी चालक व बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।