{"_id":"59510c354f1c1b900c8b4e09","slug":"121498483765-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामद तमंचे और कपड़ों की होगी फारेंसिक जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामद तमंचे और कपड़ों की होगी फारेंसिक जांच
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छात्र रामप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस मौके से बरामद किए गए 315 बोर का तमंचा और कपड़ों की फारेंसिक जांच कराएगी। इनको सील करने के बाद एफएसएल जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा सामने आए पारिवारिक विवाद को लेकर भी छानबीन की जा रही है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के मुड़िया रामकिसन गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार की रात लापता रहने के बाद उसका शव बृहस्पतिवार सुबह मकान से सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। गोली उसकी कनपटी पर लगी थी और कांधे के पास तमंचा बरामद हुआ। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अनोखेलाल और भगवंत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद से पुलिस उलझकर रह गई है। आत्महत्या और हत्या के बीच फंसी गुत्थी को सुलझाने के लिए वजह का पता अभी तक नहीं लग सका है। इधर पुलिस ने अब बरामद तमंचा, कपड़े आदि मृतक का सामान फारेंसिक जांच के लिए फारेंसिक लैब लखनऊ भेजा है। इसके अलावा खाते में जमा 70 हजार रुपये खर्च हो जाने के बाद छात्र का उसके परिवारीजनों से विवाद की जानकारी मिली है। जिसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि हत्याकांड को लेकर कुछ सामान फारेंसिक जांच के लिए भेजा है। पारिवारिक विवाद से लेकर अन्य कई पहलूओं पर जांच कराई जा रही है। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।