फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

Sun, 05 May 2019 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, दो की मौत
पूरनपुर (पीलीभीत)। असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारे के पास सड़क पर खड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बानगंज गांव निवासी 35 वर्षीय अन्यपाल पुत्र सुंदरलाल खेती करते थे। पिछले काफी दिनों से वह अपने बहनोई माधोटांडा थाना क्षेत्र के पिपरिया करम गांव निवासी जसवंत के घर रहते थे। रविवार शाम को अन्यपाल नवदिया पताभोजी गांव स्थित एक राइस मिल से अपने कुछ रुपये लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बाइक पर उनके साथ गांव पिपरिया करम के ही दोस्त 40 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र संतोष सिंह भी थे। रात करीब पौने नौ बजे असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारे के पास पहुंचते ही उनकी बाइक सड़क पर खड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों को सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अन्यपाल की शिनाख्त उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से की, तो वहीं सतनाम की शिनाख्त पंकज कॉलोनी निवासी दलवीर सिंह ने की। कुछ ही देर में परिवार वाले भी आ गए। हालांकि वह राइस मिल से रुपये ले आए या नहीं और फिर हाईवे पर कहां जा रहे थे? इसकी जानकारी नहीं दे सके हैं। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि हादसे में दो किसानों की मौत हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed