{"_id":"6ae388af1308b123910ca2d7","slug":"brother-in-law-duo-arrested-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151246-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 25-25 हजार के इनामी जीजा साला गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 25-25 हजार के इनामी जीजा साला गिरफ्तार, दो तमंचे व कारतूस बरामद
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पकड़े आरोपी। संवाद
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव आरिफपुर मढैय्या में चार माह पहले हुई पशु चोरी की घटना में लगातार फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी जीजा साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
एएसपी महेश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस टीम ने मुनव्वर निवासी गांव सिवाल खास जिला मेरठ व अरमान निवासी गांव शाहजहांपुर के मोहल्ला खुशबाशन जिला मेरठ को गांव श्यामपुर जट्ट से आरिफपुर मढैय्या की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा साले हैं। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 जून 2026 की रात गांव आरिफरपुर मढैय्या निवासी राजेंद्र कुमार के घेर में बंधे तीन पशु चोरी कर फरार हो गए थे।
इस संबंध में राजेंद्र कुमार ने थाने पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस टीम पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी मुनव्वर व अरमान घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। इस पर तत्कालीन एसपी ज्ञानंजय सिंह ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।