{"_id":"5cab7d53bdec22144b7f0828","slug":"11554742611-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत किसान का चालू कर दिया गन्ना सप्लाई सट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गन्ना किसान की मौत होने के बाद उसका गन्ना सप्लाई सट्टा बंद कर दिया गया था, जो साठगांठ के बाद फिर चालू कर दिया गया। शिकायत पर सहकारी गन्ना समिति सचिव ने सट्टा बंद करवाने के साथ पर्यवेक्षक का जवाब तलब किया है। गन्ना सप्लाई पर्चियों के लिए इस बार किसान पूरी सीजन भटकते रहे। हालांकि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस सीजन में गन्ना सप्लाई पर्चियां जारी होने में घपलेबाजी के आरोप कम लगे। गांव पिपरिया दुलई निवासी किसान राजेंद्र की मौत के बाद उसका गन्ना सप्लाई सट्टा बंद कर दिया गया था। मगर साठगांठ के चलते गन्ना सप्लाई सट्टा फिर चालू कर दिया गया। उनके नाम गन्ना सप्लाई पर्ची भी जारी कर दी गईं। गांव के कुछ लोगों ने सोमवार को सहकारी गन्ना समिति पहुंचकर इसकी शिकायत की। सहकारी गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच में मृत किसान के नाम गन्ना सप्लाई सट्टा चलता पाया गया। इस पर उसके नाम से जारी पर्ची पर सप्लाई किए गए गन्ने के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। गन्ना पर्यवेक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।