फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अमरिया के सिपाही पर चढ़ा आशिकी का खुमार

अमरिया के सिपाही पर चढ़ा आशिकी का खुमार

Tue, 05 Feb 2019 11:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमरिया के सिपाही पर चढ़ा आशिकी का खुमार
पीलीभीत। अमरिया थाने में तैनात एक सिपाही पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर महिला सिपाही से इश्क लड़ा रहा है। उससे दूसरी शादी करने की फिराक में है। पत्नी के इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। अब पत्नी ने सिपाही के खिलाफ एएसपी से शिकायत की। एएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर की रहने वाली एक महिला ने परिवारों संग मंगलवार को एएसपी से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले अमरिया थाने में तैनात एक सिपाही से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसके पति का एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा। उसके विरोध करने पर पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आठ माह पूर्व उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने पति और महिला सिपाही के शादी करने की भी आशंका जताई है। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है। सिपाही की पत्नी द्वारा बिजनौर में भी शिकायत की जा चुकी है, जिस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र बिजनौर में चल रहा है। अब शिकायत मिलने पर सख्ती की जाएगी। अमरिया इंस्पेक्टर से जानकारी की गई है। आरोपी सिपाही गैर हाजिर चल रहा है। एसपी से मिले निर्देश पर सिपाही की प्रारंभिक जांच सीओ सदर योगेंद्र कुमार को दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed