{"_id":"5bfda675bdec2241c802e7d6","slug":"11543349877-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मुबारिकपुर में 20 खंभों से कई लाख का तार चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मुबारिकपुर में 20 खंभों से कई लाख का तार चुराया
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के जंगल में तार चोर गिरोह सक्रिय है। चोर कई बार खंभों से तार चोरी कर विद्युत निगम को चूना लगा चुके हैं। अभी तक पुलिस चार चोरों पर अंकुश नहीं लगा सकी। क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर के ग्रामीण एकत्र होकर मंगलवार को खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा कि सोमवार की रात्रि में चोर ग्राम मुबारिकपुर के जंगल से 20 खंभों से लाखों रुपये कीमत का विद्युत तार चुराकर ले गए। तार चोरी होने से 17 किसानों के नलकूप ठप्प हो गए। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन तैयार करा आपूर्ति चालू कराने की मांग की। अविलंब मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान दिनेश, कल्लू, मुकेश, धीरज, बिट्टू, पुनीत, नरेश, अमित, सुनील आदि रहे।