फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police and forest workers raided a hunter along with the fish

पुलिस व वनकर्मियों ने छापेमारी कर एक शिकारी को मछलियों समेत दबोचा

Thu, 26 Oct 2017 11:36 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 26 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police and forest workers raided a hunter along with the fish

विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा सागर डैम में मछलियों के अवैध शिकार की सूचना पर पहुंचीं थाना पुलिस ने वनकर्मियों के साथ छापेमारी कर कलीनगर के एक शिकारी को एक पेटी मछली समेत दबोच लिया। इस बीच अन्य शिकारी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। वहीं मछली शिकार के आड़ में कछुओं का भी अवैध शिकार जमकर हो रहा है।
शारदा सागर डैम में मछली शिकार का नीलामी ठेका अभी तक न होने के चलते तलहटी में बसी कालोनियों के शिकारी बड़े पैमाने पर नाव डालकर मछलियों का अवैध शिकार कर रहे हैं। अवैध तरीके से मारी गई मछलियों को शिकारी बाहर की मंडियों में बेंच रहे हैं। माधोटांडा पुलिस को एक मुखबिर ने शारदा डैम में कुछ शिकारियों द्वारा मछलियों का शिकार करने की सूचना दी। पुलिस ने बराही रेंज के वनरक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में वन विभाग की टीम के साथ शारदा डैम के मुख्य मार्ग के किनारे छापेमारी की। घेराबंदी कर टीम ने एक शिकारी को दबोच लिया, जबकि उसके साथी भागने में सफल रहे। टीम ने एक पेटी मछली भी बरामद की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम इश्तियाक निवासी कलीनगर बताया। उसने शिकार में शामिल अन्य साथियों के नाम व पते भी पुलिस को बताए।
विज्ञापन

बताते हैं कि इन दिनों पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, रमनगरा, मढईया लालपुर व महाराजपुर के शिकारी टाइगर रिजर्व के जंगल और शारदा डैम में मछली का अवैध शिकार कर रहे हैं। इसी की आड़ में प्रतिबंधित कछुओं का भी तेजी से शिकार किया जा रहा है। करीब एक पखवाड़ा पहले एसएसबी ने रमनगरा घाट पर शारदा पार के शिकारियों को 15 किलो के एक कछुए समेत पकड़ लिया गया था। एसएसबी ने शिकारियों व कछुए को वन विभाग के सुुपुर्द कर दिया। एचएसओ इंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान वन विभाग की टीम के साथ शारदा डैम के समीप छापेमारी की गई। एक शिकारी को एक पेटी मछली के साथ पकड़ा गया। वनरक्षक ओमप्रकाश की ओर से वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए एक शिकारी का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed