{"_id":"59e9e5744f1c1b6d548b80d8","slug":"11508500852-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनकुना चौकी के सिपाही ने मजदूर को पीटा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनकुना चौकी के सिपाही ने मजदूर को पीटा, गंभीर
Updated Fri, 20 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।
वर्दी का रौब गांठकर सिपाही ने मजदूर की सरेआम पिटाई कर डाली। मजदूर के लहूलुहान होने पर भीड़ जुटती देख आरोपी सिपाही उसको डरा धमकाकर भाग गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी धनकुना पहुंचकर विरोध किया। एसएचओ ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैम निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार मजदूरी करते हैं। शुक्रवार दोपहर को वह धनकुना गांव में एक किराना की दुकान पर सामान लेने गए थे। इस बीच वहां पर धनकुना चौकी का सिपाही कुलदीप आ गया और बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से इंकार करने पर सिपाही ने मजदूर राजेंद्र को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। हालांकि बाद में मजदूर के मुंह से खून निकलता देख सिपाही के होश उड़ गए। इस पर उसने मजदूर को डरा धमकाकर भगा दिया। घटना की जानकारी पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए और सिपाही की करतूत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। चौकी धनकुना पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। चौकी का घेराव होने की सूचना मिलने पर एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। सिपाही पर सख्त विभागीय कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया जा सका। घायल को इलाज के लिए न्यूरिया सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिवारीजन उसको एक निजी अस्पताल ले गए हैं। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि एसएचओ से सिपाही की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ पीड़ित की तहरीर के आधार पर न्यूरिया थाने में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।