फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रेलवे लाइन किनारे पत्थरों के ढेर पर मिला अज्ञात शव

रेलवे लाइन किनारे पत्थरों के ढेर पर मिला अज्ञात शव

Tue, 22 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन किनारे पत्थरों के ढेर पर मिला अज्ञात शव
पीलीभीत। गौहनिया गांव में मैलानी रेलखंड से सटे पत्थरों के ढेर पर 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया गांव में मैलानी रेलखंड पर रेलवे क्रासिंग के पास लगे रेलवे के पत्थरों के ढेर पर मंगलवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला। शव के मुंह और नाक से झाग निकल रहे थे। खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी एसके तोमर मौके पर पहुंचे। यूपी 100 पुलिस भी आ गई। शव के कपड़ों की तलाशी लेने पर एक तंबाकू का पैकेट मिला। उसकी शिनाख्त को लेकर ग्रामीणों से जानकारी की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर शव मिलने का पता लगने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी मौका मुआयना किया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाया गया है। मामला जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है, शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट मिलने पर काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed