{"_id":"595013e24f1c1b0a058b4841","slug":"11498420194-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक न देने पर तीन हमलावरो ने दुकानदार पिता पुत्र का किया घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईक न देने पर तीन हमलावरो ने दुकानदार पिता पुत्र का किया घायल।
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
रेलवे रोड पर बाइक नहीं देने पर कुछ लोगों ने एक दुकानदार एवं उसके बेटे को हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया।
नगर में रेलवे रोड पर सोनू पुत्र आजाद की जूस एवं फल की दुकान है। रविवार की सुबह करीब दस बजे दुकानदार सोनू के पास पास में ही रहने वाले तीन युवक पहुंचे। उन्होंने उससे बाइक मांगी। दुकानदार के बाइक देने से मना करने पर तीनों युवकों ने दुकानदार सोनू को मारपीट कर घायल कर दिया। पुत्र के साथ मारपीट होती देखकर उसका पिता आजाद बीच बचाव कराने लगा तो हमलावरों ने उसे घायल कर दिया। मारपीट के चलते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आसपास के दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर हमलावरों से दोनों दुकानदारों को बचाया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इसके बाद घायल सोनू ने खेकड़ा थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देर रात कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।