फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसान की पिटाई कर काटा कान, रिपोर्ट दर्ज

किसान की पिटाई कर काटा कान, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
किसान की पिटाई कर काटा कान, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने एक किसान की पिटाई कर धारदार हथियार से उसका दाहिना कान काट दिया। हालांकि , कान शरीर से अलग नहीं हुआ है। पुलिस ने किसान की ओर से गांव निवासी चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी ओर मारपीट की एक अन्य घटना में गेहूं की बाली बीनने पर दो बहनों की पिटाई कर दी गई। गांव सिमरिया ताल्लुके अजीतपुर बिल्हा निवासी हरीराम ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से खेत से गेहूं लाया था। गेहूं को घर में उतार रहा था। इस दौरान सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने की बात कहते हुए गांव निवासी मदन लाल आदि ने गाली-गलौज की। विरोध पर उसकी पिटाई कर कान काट दिया गया। पुलिस ने हरीराम की ओर से गांव निवासी मदनलाल, मुरारी लाल, साजन, विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री निधि और सीताजंलि गांव के समीप बिल्लू के खेत में गेहूं की बाली बीनने गई थी। उसकी पुत्रियों से अभद्रता की गई। विरोध पर पुत्रियों की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने राकेश सिंह की ओर से गांव निवासी बिल्लू, बबलू, टिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed