फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लापता शिक्षामित्र का शव फीडर नहर में मिला

लापता शिक्षामित्र का शव फीडर नहर में मिला

Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
लापता शिक्षामित्र का शव फीडर नहर में मिला
माधोटांडा (पीलीभीत)। लापता शिक्षामित्र सुधीर सक्सेना का शव तीसरे दिन फीडर नहर में साढ़े 11 फुट नीचे कुंड में फंसा मिला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को तलाश कर बाहर निकाला। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। माधोटांडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सुधीर के आत्महत्या करने के पीछे कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के बाइफरकेशन गांव निवासी 35 वर्षीय शिक्षामित्र सुधीर सक्सेना पुत्र कुंवर बहादुर शनिवार को अचानक लापता हो गए थे। उसी रात करीब साढ़े आठ बजे सुधीर की बाइक बाइफरकेशन से शारदा डैम को भरने वाली फीडर नहर के पुल पर खड़ी मिली थी। पास में उनका मोबाइल, पर्स, जैकेट, जूते, हेलमेट रखा था। ग्रामीणों से खबर मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने सामान गायब न होने पर सुधीर के नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई थी। इसके बाद से माधोटांडा पुलिस मामले में पड़ताल में जुटी थी। रविवार को एसएसबी की टीम से मदद लेकर मोटरबोट से नहर में की गई तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद ली गई। कलीनगर से शराफत, नुसरत समेत चार गोताखोर बुलाए गए। इनको फीडर नहर में तलाश के लिए उतारा गया। दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने सुधीर के शव को फीडर नहर से बरामद कर लिया। शव साढ़े 11 फुट नीचे की तरफ कुंड में फंसा हुआ था। शव देखते ही परिवार वाले बदहवाश हो गए।मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

कहीं वेतन न मिलना तो नहीं बना वजह
परिवार वाले सुधीर के आत्महत्या करने के पीछे कोई कारण नहीं बता सके हैं। किसी तरह की कोई तहरीर भी कार्रवाई के लिए पुलिस को नहीं दी गई है, न ही पुलिस की जांच में अब तक कोई ऐसा साक्ष्य मिला है, जिससे खुदकुशी की वजह का पता लग सके। हालांकि शव मिलने के बाद पत्नी कल्पना से हुई बातचीत में सामने आया है कि सुधीर का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। पत्नी के अनुसार उसका छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर भी सुधीर काफी परेशान थे। शनिवार को घर से निकलते वक्त भी उसने खर्च के लिए सौ रुपये पत्नी से लिए थे। ऐसे में सवाल है कि कहीं ये आर्थिक तंगी तो सुधीर के खुदकुशी केे पीछे वजह नहीं? फिलहाल परिवार वाले इसको लेकर भी खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे 13 वर्षीय सनी और 10 साल का दीपू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता शिक्षामित्र का शव फीडर नहर से बरामद हो गया है। उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिर्फ पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए पिता कुंवर बहादुर ने लिखित सूचना दी है। कानूनी कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी है। - उमेश कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed