फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   थानों पर लगेगी पाठशाला, अफसर करेंगे पुलिसकर्मियों को तैयार

थानों पर लगेगी पाठशाला, अफसर करेंगे पुलिसकर्मियों को तैयार

Wed, 06 Mar 2019 10:52 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
थानों पर लगेगी पाठशाला, अफसर करेंगे पुलिसकर्मियों को तैयार
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके, इसके लिए अब पुलिस अधिकारी मातहतों को भी काम करने के गुर सिखाएंगे। थाना स्तर पर सर्किल अफसर की अगुवाई में पाठशाला आयोजित की जाएगी। जिसमें अपराधियों की निगरानी, धरपकड़ की कार्रवाई करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के दौरान किस तरह से काम करना होगा, इसको बारीकी से बताया जाएगा। इसके लिए कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। एडीजी से आदेश मिलने के बाद जिला स्तर पर समस्त सीओ को इसका अनुपालन करने के लिए कहा गया है। एसपी, एएसपी खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता जल्द लग सकती है। ऐसे में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा पुलिस विभाग मातहतों की करतूत के चलते किसी विवाद या फिर फजीहत का शिकार न हो जाए। इसको लेकर भी गंभीरता बरती जा रही है। वर्तमान में थानों पर नए सिपाही अधिक संख्या में तैनात हैं। ऐसे में उनको आदर्श आचार संहिता के दौरान किस तरह से काम करना होगा। इसकी बारीकी से जानकारी दी जाएगी। एडीजी कार्यालय से इसको लेकर कई बिंदुओं पर पत्र भेजा गया है। जिसके बाद अब सीओ स्तर से कार्रवाई की शुरूआत कराई जा रही है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि चुनावी तैयारियों को लेकर पुलिस सक्रिय रहे, इसके लिए आला अधिकारियों की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पांच साल के डकैती, लूट, नकबजनी के अपराधियों का सत्यापन कराया जाएगा। सिपाहियों को अपने बीट क्षेत्र में निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। उनको ये पता लगाना होगा कि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति या फिर अपराधी तो नहीं रह रहा। चुनाव के दौरान पुलिस का व्यवहार कैसा होना चाहिए। समय और स्थान बदलकर प्रतिदिन औचक चेकिंग कराई जाएगी। इसमें यातायात नियमों तक सीमित न रहे, बल्कि संदिग्धों की धरपकड़ और अवैध शराब की धरपकड़ पर फोकस किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल वालंटियर ग्रुप पर भी गपशप के बजाय सूचनाओं का आदान-प्रदान कराने पर जोर दिया जाएगा। इसको लेकर शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed