फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   90 मिनट की कॉल से क्लू जुटाने की कोशिश

90 मिनट की कॉल से क्लू जुटाने की कोशिश

Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
90 मिनट की कॉल से क्लू जुटाने की कोशिश
23 पीबीटीपी 10
विज्ञापन

90 मिनट की कॉल से क्लू जुटाने की कोशिश
घटना से करीब 12 घंटे पहले उर्मिला ने शहर के एक युवक से की थी बातचीत
लखीमपुर के एक युवक का नाम भी प्रकाश में, छानबीन में जुटी पुलिस
प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव खेत में मिलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गन्ने के खेत में दस मीटर की दूरी पर प्रेमी-प्रेमिका के गोली लगे शव मिलने के मामले में परिवारीजनों ने चुप्पी साध रखी है। अब स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस सर्विलांस के सहारे वर्कआउट तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लड़की के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालने के बाद कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इसमें शहर के एक युवक से हुई 90 मिनट की बात के आधार पर अब क्लू की तलाश जारी है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के एक युवक का नाम भी प्रकाश में आ रहा है। जिसको लेकर छानबीन कराई जा रही है। हालांकि अभी तक कहानी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या करने की ही निकलकर सामने आई है। ऐसा क्यों किया गया, इसको लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अलकथान गांव में ओमकार के गन्ने के खेत में दस मीटर की दूरी पर सोमवार दोपहर को नवाबगंज (बरेली) के अटरिया गांव निवासी सतीश शर्मा और जहानाबाद के खुंडारा गांव निवासी उर्मिला का शव पड़ा मिला था। उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। सतीश के पैरों के पास एक 315 बोर का तमंचा पड़ा था। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। पुलिस मामले को शुरूआत से ही प्रेम प्रसंग में सुसाइड किए जाने का मान रही है। वहीं हत्या और ऑनर किलिंग को लेकर भी छानबीन जारी है। दोनों परिवारीजन एक दूसरे को पहचानने से इनकार कर रहे हैं, वहीं मृतक सतीश से अलग रह रही उसकी पत्नी आरती ने इसको लेकर काफी कुछ राज भी खोल दिए। इधर, लड़की के पिता से मिली तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस स्थिति स्पष्ट करने को सुरागरसी में जुटी है। उर्मिला के फोन से कॉल डिटेल निकलवाने के बाद सामने आया है कि रविवार रात उसने शहर के एक युवक से करीब 90 मिनट तक बात की थी। इसमें खुद की शादी तय होने से लेकर एक ब्वायफ्रेंड होने तक की जानकारी देने की बात पुलिस कह रही है। इस युवक से भी पुलिस ने काफी पूछताछ की है। इसके अलावा एक लखीमपुर खीरी का रहने वाले युवक का नाम भी सामने आया है। जिसको लेकर सर्विलांस समेत पुलिस की कई टीमें पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

00
कराई जाएगी फारेंसिक जांच
घटनास्थल पर पड़ा मिला तमंचा हो या फिर खोका कारतूस, सभी चीजों को पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर कब्जे में ले लिया था। अब इसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। वहीं सुनील के हाथों पर गन पाउडर लगा है या नहीं, इसको लेकर भी फारेंसिक जांच होगी। ताकि स्थिति को स्पष्ट करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पोस्टमार्टम हाउस पर भी रखी निगाह
मंगलवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान दोनों के परिवारीजन वहीं पर मौजूद रहे। ऐसे में कहीं दोनों आपस में न झगड़ जाएं, इसको लेकर भी पुलिस अधिकारी खासा अलर्ट रहे। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज को सुबह से ही पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर भेज दिया गया।

000
कॉल डिटेल में लड़की की बातचीत रविवार रात शहर के एक युवक से डेढ़ घंटे की निकली है। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य लखीमपुर खीरी के युवक का नाम प्रकाश में है। इसको लेकर भी टीमें छानबीन कर रही हैं। अभी तक की जांच में यही निकलकर सामने आया है कि उर्मिला को गोली मारने के बाद सतीश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिवारवाले कुछ ज्यादा नहीं बता रहे हैं। लड़का पक्ष तहरीर देगा तो उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed