फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर लगाजजाम, नारेबाजी

पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर लगाजजाम, नारेबाजी

Thu, 22 Mar 2018 08:35 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर लगाजजाम, नारेबाजी
पुलिस चौकी के बाहर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन

नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, नारेबाजी
रंजिशन किराना व्यापारी की हत्या का मामला
22 पीबीटीपी 1 से 5 तक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गर्दन में धारदार हथियार से वार कर किराना व्यापारी अलाउद्दीन उर्फ पप्पू की बुधवार को हत्या करने के मामले में परिवार की ओर से नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिवार वाले गुरुवार सुबह नौ बजे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शव खकरा पुलिस चौकी के सामने रखकर जाम लगा नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगा। काफी समझाने के बाद अधिकारियों ने 12 घंटे का समय मांगते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खुल सका। हालांकि अभी भी अफसर अग्रिम कार्रवाई को लेकर हत्या और आत्महत्या के बीच फंसे सवालों में उलझे हुए हैं। घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास जारी है।
चंदोई गांव के रहने वाले अलाउद्दीन बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे मोहल्ला अशरफ खां निवासी अधिवक्ता फुरकान के घर के बाहर लहूलुहान मिले थे। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में व्यापारी की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने पुराने विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता फुरकान मलिक, मृतक के साढ़ू वसीम समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अग्रिम कार्रवाई का रुख तय नहीं कर सकी। अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को परिवार वाले आक्रोशित हो गए। शव को सुपुर्द ए खाक करने के बजाए ग्रामीण व परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अडिग हो गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल, एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम मौके पर पहुंच गए। बातचीत कर आश्वस्त करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शव लेकर भीड़ खकरा चौकी गेट पर पहुंची और जाम लगा दिया। इस पर एसडीएम जेपी चौहान, सीओ सदर योगेंद्र शर्मा भी पुलिस बल के साथ आ गए। भीड़ से बातचीत कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाने में अफसर जुट गए। करीब एक घंटे बाद तब जाम खुल सका, जब अधिकारियों ने बारह घंटे का समय मांगते हुए भीड़ को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद से पुलिस अफसर उच्चाधिकारियों से अग्रिम कार्रवाई को लेकर संपर्क साधने में जुटे है। परिवार वालों को शव सुपुर्द ए खाक करने के लिए मनाया जा रहा है। एहतियातन सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन समेत कई पुलिसकर्मियों को भी जिला मुख्यालय पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन

000
नालियों में तलाशा जाएगा धारदार हथियार
घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का ब्लेड, चाकू कुछ भी नहीं मिला है। ऐसे में एसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ सिटी को नगर पालिका के कर्मचारियों को लेकर दुबारा मौके पर भेजा है। इसमें पास की नाली में गर्दन काटने के लिए प्रयुक्त धारदार चीज को तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सर्विलांस की ली जा रही मदद
घटना को लेकर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट करने के लिए एसपी ने सर्विलांस और स्वॉट टीम को भी लगाया है। नामजद किए गए लोगों की घटना के वक्त की लोकेशन निकलवाई जा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है।

000
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस की टीमें बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। ताकि घटना की स्थिति स्पष्ट हो सके, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। टीम को दुबारा मौके पर भेजा गया है।
कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed