फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Complaint filed regarding the death of a pilgrim struck by a roadways bus.

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से श्रद्धालु की मौत के मामले में दी तहरीर

Mon, 31 Aug 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed regarding the death of a pilgrim struck by a roadways bus.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर।
मेरठ-करनाल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में मृतक के साले अजय कुमार ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कस्बे के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी जॉनी (45) पुत्र रामपाल रविवार सुबह स्कूटी से गंगाजल लेकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पुरामहादेव जा रहे थे। सलावा राइट रजबहे की पटरी से होते हुए वह मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचे। इसी दौरान मेरठ की ओर से सवारियां लेकर शामली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही जॉनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जॉनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को मृतक के साले अजय कुमार ने सरूरपुर थाने पहुंचकर आरोपी बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने चालक पर लापरवाही से बस चलाकर जॉनी की स्कूटी में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed