फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11.75 lakh looted from day-old farmer

दिनदहाड़े फार्मर से 11.75 लाख लूटे

Sat, 20 May 2017 11:09 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 20 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
11.75 lakh looted from day-old farmer
लूट का ‌िश्‍ाशिकार ‌िककिश्‍ाान
फसल बिक्री की रकम लेकर मझोला से लौट रहे एक फार्मर से असम हाईवे पर खमरिया गांव के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने 11.75 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर धारदार हथियार से वार करके उन्हें जख्मी कर दिया। पुलिस सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची और रात तक लुटरों का सुराग तक भी नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

बीसलपुर के खनंका गांव के रहने वाले फार्मर प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले गेहूं की फसल मझोला के एक व्यापारी को बेची थी। शनिवार दोपहर उन्होंने मझोला जाकर व्यापारी से 11.75 लाख लिये और उन्हें बैग में रखने के बाद पूरनपुर के रहने वाले अपने दोस्त राइस मिलर विजय अग्रवाल के घर जा रहे थे। रुपये से भरा बैग बाइक पर टांग रखा था। असम हाईवे पर पूरनपुर से चार किलोमीटर पहले खमरिया गांव के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। अंदेशा भांपकर प्रताप सिंह ने बैग पकड़ लिया। इसके बाद दूसरे बदमाश ने धारदार हथियार से वार किया, जिसमें फार्मर के बाएं हाथ के अंगूठे में गहरा जख्म हो गया। बदमाश नकदी भरा बैग लूटकर पीलीभीत शहर की ओर निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने अपने दोस्त विजय को घटना की सूचना दी। इस पर विजय मौके पर पहुंच गए और अपने दोस्त को निजी अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच रास्ते में खड़ी यूपी 100 की गाड़ी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मियों ने वायरलेस से पूरनपुर पुलिस को जानकारी दी। फार्मर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और पीड़ित से तहरीर ली।
विज्ञापन

000
दो बदमाशों ने ढक रखे थे चेहरे
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पूरी तरह से बेखौफ थे। सभी की उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा दो ने अपना चेहरा नहीं ढक रखा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाश काफी दूर से व्यापारी का पीछा करते हुए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed