{"_id":"5cb4c459bdec2262650b1921","slug":"101555350617-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शनिवार रात बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरों से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से गांव टांडा छत्रपति निवासी अक्षय कुमार और अजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना शनिवार रात की है। किशोरी के पिता ने बताया कि वह पांच-छह दिन पहले मजदूरी करने शारदा पार के गांव कबीरगंज गए थे। घर में पत्नी, पुत्र और पुत्री थी। गांव टांडा छत्रपति निवासी अक्षय कुमार और अजय ने शनिवार रात करीब 11 बजे उनके घर की कुंडी खटकाई। 15 वर्षीय पुत्री ने जब दरवाजा खोला, तो आरोपी उसे बहला फुसला कर गांव के समीप स्थित गेहूं के खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात करीब 12 बजे जब उसकी पत्नी की आंख खुली, तो उसने पुत्री को चारपाई पर न पाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गए और किशोरी को तलाशने लगे। इस पर आरोपी किशोरी को खेत में ही छोड़कर भाग गए। घर आकर किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। रात में ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की तहरीर रविवार शाम को दी गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।