फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सर्विलांस के सहारे खुराफाती तक पहुंचने की तैयारी

सर्विलांस के सहारे खुराफाती तक पहुंचने की तैयारी

Thu, 24 Jan 2019 12:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सर्विलांस के सहारे खुराफाती तक पहुंचने की तैयारी
पीलीभीत/जहानाबाद। धार्मिक स्थल के पास खुराफात करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले का पता लगाने में 24 घंटे बाद भी पुलिस कामयाब नहीं हो सकी है। घटना को स्थानीय स्तर पर हुई खुराफात मानते हुए गहनता से छानबीन की बात तो अफसर कह रहे हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में अब जहानाबाद पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम भी लगाई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के एक धार्मिक स्थल में मंगलवार सुबह मांस के टुकड़े और पशु के सींग पड़े मिले थे। ग्रामीणों ने गांव में हो रही गोकशी को घटना से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इंस्पेक्टर जहानाबाद एसके सिंह के सख्त कार्रवाई का भरोसा देने पर भीड़ शांत हो सकी थी। चौकीदार लीलाधर की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। न ही अभी तक पुलिस गोकशी करने वालों के बारे में कुछ पता लगा सकी है। खुराफात सुबह सात से नौ बजे के बीच अंजाम दी गई थी। इसको लेकर अब सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। प्रभारी सर्विलांस रेहान खां ने टीम के साथ घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की। कई नंबर भी जुटाए हैं, जिन पर जांच की जा रही है। फिलहाल अभी कोई सफलता नहीं मिली है। सिर्फ खुराफात करने वाला स्थानीय होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed