फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ....तो सुलाह के बहाने बुलाया और मार दिया मोहित को

....तो सुलाह के बहाने बुलाया और मार दिया मोहित को

Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
....तो सुलाह के बहाने बुलाया और मार दिया मोहित को
18पीबीटीपी34
विज्ञापन




...तो सुलह के बहाने बुलाकर मार दिया मोहित को
क्रासर...
कथित प्रेमिका के पति और देवर पर हत्या की रिपोर्ट
साथ आया दोस्त गायब, शाहजहांपुर के युवक की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शाहजहांपुर के युवक मोहित की मंगलवार रात गोली मारकर पीलीभीत में हत्या के बाद मृतक के भाई रोहित गुप्ता की तहरीर के आधार मोहित की कथित प्रेमिका के पति व देवर के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
शाहजहांपुर जिला के कोतवाली क्षेत्र के खलीलशर्फी मोहल्ला के रहने वाले मोहित की मंगलवार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव सुरभि कॉलोनी की एक गली में पड़ा मिला था। मामले की जानकारी पर जांच पड़ताल को पहुंचे सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल को मृतक की जेब से एक एसपी शाहजहांपुर और कोतवाली पुलिस के नाम का पत्र मिला था। पत्र में शहर की रहने वाली एक विवाहिता से उसके प्रेम संबंध का मामला सामने आया था। देर रात घटना की जानकारी पर मोहित के परिजन पहुंच गए थे। उसके भाई रोहित ने भी मोहित के प्रेमसंबंध की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसका भाई शादी के बाद अपनी कथित प्रेमिका से मिलने अक्सर पीलीभीत शहर आता रहता था। रोहित के मुताबिक दो दिन पहले उसके भाई मोहित की फोन पर प्रेमिका के पति प्रशांत और उसके भाई पारस अग्रवाल से कहासुनी हुई जिसके बाद मोहित को सुलह के बहाने मंगलवार को उन लोगों ने घर बुलाया था। इस बीच मौका मिलते ही दोनों ने मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहित अपने दोस्त सचिन कश्यप के साथ पीलीभीत आया था। घटना के बाद से सचिन का भी कुछ पता नहीं चल सका है। सीओ सिटी का कहना है कि इस मामले में मृतक के भाई रोहित की तहरीर पर हत्या का मुकदमा प्रशांत व पारस अग्रवाल के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

00000
पत्र किसी और ने लिखा, दस्तखत मोहित के
मृतक के भाई रोहित को पुलिस ने मोहित की जेब से मिला पत्र दिखाकर जानकारी की। इस पर उसने पत्र का राइटिंग मोहित का न होने की बात कही। सिर्फ हस्ताक्षर मोहित के बताए हैं। इसके बाद अब लेखन का भी मिलान किया जाएगा। ऐसे में घटना के पीछे बड़ी साजिश की संभावना भी लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिलेगा सुराग
पुलिस आसपास के इलाकों में लगी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस दौरान मिली एक फुटेज को अगर घटना से जोड़कर देखा जाए तो मोहित की हत्या के बाद उसका शव यहां फेंकने की ओर इशारा कर रहा है। चेहरे साफ न होने पर अन्य कैमरे तलाशे जा रहे हैं।
000
मोहित भी शरीफ नहीं, कई मुकदमे हैं
पुलिस ने बताया कि मोहित पर आपराधिक मुकदमे भी हैं। वो और घटना के बाद से गायब सचिन एक हत्या के मामले में साथ जेल गए थे। इसके अलावा जानलेवा हमले का भी एक मुकदमा मोहित पर है।

कॉलडिटेल खोलेगी राज
सच और झूठ का पता लगाने के लिए पुलिस मोहित की कथित प्रेमिका, उसके पति, मृतक मोहित और उसके दोस्त सचिन के नंबर की डिटेल निकलवा रही है। कुछ अन्य नंबरों का भी डाटा लिया जा रहा है। इसके अलावा एक होटल जहां पर मोहित ने आने की बात पत्र में कही है उसके भी अभिलेख खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed