{"_id":"5b0efbc14f1c1b886e8b5815","slug":"101527708609-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो वायरल करने पर युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो वायरल करने पर युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी
Updated Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक युवक का पड़ोसी युवती के साथ विगत काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पता लगने पर परिजनों ने युवती को युवक से संबंध खत्म करने की बात कही तो गुस्साए प्रेमी ने प्रेमिका के संग खींची फोटो फेस बुक पर वायरल कर दी। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
नगर निवासी एक युवक युवती का विगत काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पता लगने पर परिजनों ने युवती को प्रेमी से मिलने से मना किया। युवती ने अपने प्रेमी को परिजनों द्वारा लगाई जाने वाली बंदिश की जानकारी दी। इसके चलते प्रेमी आक्रोशित हो गया और उसने प्रेमिका के साथ पहले खींची फोटो को फेस बुक पर वायरल कर दी। इसकी सूचना पर युवती के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक पर पुत्री को बदनाम करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी । साथ ही पुलिस प्रेमी से पूछताछ भी कर रही है।