{"_id":"59e0f8d04f1c1b9e678b5914","slug":"101507915984-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को अगवा कर भीख मंगाने के आरोप में महिला पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को अगवा कर भीख मंगाने के आरोप में महिला पकड़ी
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन साल की बच्ची को अगवा कर उससे भीख मंगवाने के आरोप में पुलिस और आशा ज्योति केंद्र की टीम ने संयुक्त छापामारी कर एक महिला को हिरासत में लिया है। उसके मकान मालिक को भी गैंग में शामिल होने के शक में पकड़ा गया है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष के पास ले जाकर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इसमें कई बड़े खुलासे हो सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि एक माह पूर्व सुनगढ़ी पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े गए एक नाबालिग को चालान किया था, जोकि बाल सुधार गृह में बंद है। किशोर न्यायालय में पेशी के दौरान उसने बताया कि वह लखीमपुर खीरी के औरंगाबाद गांव का निवासी है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक छोटी बहन जिसकी उम्र तीन साल है, उसको राजीव कॉलोनी (बरहा) में रहने वाली मायादेवी नामक महिला ने अगवा कर लिया है। उससे वह रेलवे स्टेशन पर भीख मंगवाती है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम -एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम एसओ महिला थाना सुमन संधु, एंटी ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी अंशुल सिरोही, प्रोटेक्शन ऑफिसर मीनाक्षी पाठक ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। घर पर आरोपी महिला की पुत्रवधु प्रीति मिली, जिसने महिला के बरेली जाने की जानकारी दी। मकान की तलाशी लेने पर वहां से काले कपड़े, बांका आदि बरामद हुए। मकान मालिक राम सिंह की मिलीभगत भी उजागर हुई। जिस पर टीम में मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शक उजागर होने पर टीम ने स्टेशन पर छापामारी की, जहां महिला को बच्ची के साथ भीख मांगते पकड़ लिया। उसको बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जीनत जहां के आवास पर ले जाया गया, जहां छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन