फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   इनामी सट्टाकिंग पप्पू टेलर सहित तीन गिरफ्तार

इनामी सट्टाकिंग पप्पू टेलर सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
इनामी सट्टाकिंग पप्पू टेलर सहित तीन गिरफ्तार
पीलीभीत। फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी सट्टा किंग एजाज अहमद उर्फ पप्पू टेलर को पुलिस टीम ने दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक किलो चरस बरामद की है। एडीजी के आदेश पर एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जिले सहित क्षेत्र के कई जनपदों में फैले सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस काफी समय से लगी हुई है। पिछले दिनों बीसलपुर से एक प्रमुख सट्टा कारोबारी एवं उसके सहयोगी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस कार्रवाई के बाद से ही पुलिस शहर के मोहल्ला वशीर खां निवासी एजाज अहमद उर्फ पप्पू टेलर की तलाश में जुट गई थी। जिले में सट्टा किंग केरूप में कुख्यात पप्पू टेलर पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था जिसे पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी शक्ति सिंह एवं सर्विलांस प्रभारी रेहान खां की टीम ने संयुक्त रूप से उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पप्पू के साथ उसके दो साथियों क्रमश: मोहम्मद अली उर्फ लाल निवासी मोहल्ला मदीना शाह एवं बब्लू उर्फ राशिद हुसैन निवासी मोहल्ला सरफराज खां को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक किलो चरस भी बरामद की है। एसपी ने बताया कि पप्पू टेलर पर चार मुकदमे दर्ज है तीन सदर कोतवाली और एक सुनगढ़ी थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


टीम को मिलेगा 15 हजार का ईनाम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सट्टा किंग की गिरफ्तारी पर एडीजी ने टीम को बधाई देकर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए हैं। इस पर सट्टा अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम क्रमश: क्राइम ब्रांच प्रभारी शक्ति सिंह, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां और बीसलपुर कोतवाल मनोज त्यागी की टीम के सभी सदस्यों को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिन में 31 अरोपी भेजे गए जेल
प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि अभियान के तहत 11 अगस्त से 23 अगस्त तक कुल 13 दिन में 17 अभियोग पंजीकृत कर 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसमें दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।


पप्पू के पांच साथी पहले ही जा चुके जेल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पप्पू टेलर ने अपने चार साथियों के नाम क्रमश: बॉबी टेलर उर्फ राशिद, जब्बार उर्फ चांद मियां, वेद प्रकाश उर्फ बेदी, शुभम शुक्ला बताए हैं। पुलिस इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed