फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेत में खींचकर विवाहिता से छेड़छाड़

खेत में खींचकर विवाहिता से छेड़छाड़

Tue, 27 Jun 2017 05:23 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खेत में खींचकर विवाहिता से छेड़छाड़
पीलीभीत। चारा काटकर घर जा रही विवाहित को दो शोहदों ने रास्ते में रोक लिया। उसको पकड़कर खेत में ले गए। जहां अश्लील हरकत करने लगे। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट की। बाद में आसपास के खेत स्वामियों जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने नामजद तहरीर पुलिस को देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। सोमवार को पति जिला अस्पताल दवा लेने गए थे। वह खेत से चारा काटकर घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसको रोक लिया। पहले सिर पर रखी चारे की टोकरी को छीनकर फेंक दिया। इसके बाद पकड़कर नजदीक के गन्ने के खेत में ले गए। जहां दोनों युवकों पर अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने इसका विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेत पर काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। जिनको देख पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गए। पति के वापस घर आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात को बताया। इसके बाद मंगलवार को तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि पुलिस को गांव जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed