{"_id":"6403a55ef714fda3660c6cf4","slug":"crime-pilibhit-news-bly513832412-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक प्रेमपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिजन की गैरमौजूदगी में घर में मौजूद वृद्ध की शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में शव बरामद होने के बाद पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। परिजन संपत्ति की रंजिश में रिश्तेदारों पर हत्या की आशंका जता रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी प्रेमपाल (60) घर में अकेले रहते हैं। पिछले कई सालों से परिवार गाजियाबाद में रहता है। परिवार में पत्नी निर्मलादेवी के अलावा एक पुत्री नेहा और पुत्र सोनू, विकास और अमन शामिल हैं। परिजन ने बताया कि शनिवार सुबह पड़ोस का ही युवक विपिन घर गया। अंदर पहुंचने पर आंगन में प्रेमपाल मृत अवस्था में पड़े थे। युवक ने इसकी जानकारी फोन से परिजन को दी। देर शाम घर पहुंचने के बाद परिजन ने देखा तो प्रेमपाल के सिर, नाक और कंधे में चोंट के निशान थे। शव के पास खून भी पड़ा था। इसके बाद सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ सिटी संतीश चंद भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी जुटाने के बाद शव की स्थिति को देखा। मृतक के पुत्र सोनू और विकास ने बताया कि जिस घर में प्रेमपाल रहते हैं, उसपर रिश्तेदार द्वारा अपना हक जताकर कब्जा करने के प्रयास किया जा रहा है। परिजन ने शक जताया है कि संपत्ति की खातिर वृद्ध की हत्या की गई। पुलिस को घर में शराब की खाली बोतल भी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
000
गहनता से जांच की जा रही है। परिजन संपत्ति के विवाद में हत्या का शक जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश चंद, सीओ सिटी