फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   people tied and beat a young man on suspicion of being a child thief in Gajraula of Pilibhit

Pilibhit: घर में युवक को घुसता देख महिलाओं ने मचाया शोर, लोगों ने बच्चा चोर के शक में बांधकर पीटा

Sat, 24 Sep 2022 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

गांव कंजा हर्रेया अशोक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम महिलाओं ने एक युवक को घर में घुसते देखा। जिस पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने युवक के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
people tied and beat a young man on suspicion of being a child thief in Gajraula of Pilibhit
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला इलाके के गांव कंजा हर्रेया अशोक कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम महिलाओं ने एक युवक को घर में घुसते देखा। इस पर बच्चा चोर का शोर मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी बांधकर पिटाई की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आठ बजे एक युवक गांव के उत्तम के घर में घुस गया। युवक को देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के पास कुछ संदिग्ध सामान मिला है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। आरोपी शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed