{"_id":"62ae3e4618b7a30cc53aa671","slug":"crime-pilibhit-news-bly4887314115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपों में घिरे इंस्पेक्टर को साथ लेकर ही सत्यता तलाशते रहे सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपों में घिरे इंस्पेक्टर को साथ लेकर ही सत्यता तलाशते रहे सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर (पीलीभीत)। इंस्पेक्टर की बदजुबानी से क्षुब्ध होकर महिला के जहरीला पदार्थ खाने का मामला तूल पकड़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। खुद का बचाव करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात को ही आनन-फानन दोनों पक्षों की तहरीर पर छेड़छाड़ की धाराओं में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं शनिवार को घटना की जांच करने पहुंचे सीओ पूरनपुर आरोपों में घिरे इंस्पेक्टर को साथ लेकर जांच के नाम पर सत्यता तलाशते रहे। सीओ करीब चार घंटे तक थाने में रहे।
माधोटांडा निवासी एक महिला की शुक्रवार शाम करीब छह बजे जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ गई थी। महिला को माधोटांडा सीएचसी से जिला रेफर किया गया था। महिला का आरोप था कि जेठ और उसके पुत्र ने घर में घुसकर मारपीट की। नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी की गई। महिला का आरोप था कि जब शिकायत दर्ज करने थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने बदजुबानी की। महिला को चरित्रहीन कहकर भगा दिया। न्याय मिलने के बजाय बेइज्जती होने पर महिला ने घर आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। आनन फानन में पति उसको लेकर माधोटांडा सीएचसी पहुंचा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर भी जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ तो मामला तूल पकड़ गया।
अफसरों के संज्ञान में आते ही माधोटांडा पुलिस बैकफुट पर आ गई। खुद का बचाव करने के लिए देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट रात को दर्ज की गई हो, लेकिन जीडी का खेल करने में पुलिस कामयाब रही। एफआईआर का समय दिन का दर्शाया गया। इधर महिला को बरेली रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर टरकाती रही पुलिस
घटना 15 जून को घटित हुई। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने दो दिन तक जांच के नाम पर टरकाती रही। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला ने जब पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने और इंस्पेक्टर पर बदजुबानी के आरोप लगाए तो मामला तूल पकड़ गया। अफसरों के संज्ञान में पहुंचते ही थाना पुलिस जमीन विवाद का हवाला देती दिखी। देर रात को खुद का बचाव करने के लिए पुलिस ने 72 घंटे बाद आनन फानन में क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली।
000
छेड़छाड़ की क्रास रिपोर्ट में पांच नामजद
पुलिस ने महिला की ओर से घर में घुसकर मारपीट और नाबालिग पुत्री का हाथ पकड़कर खींचने के आरोप में जेठ और उसके पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा को शामिल करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से महिला की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट और पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने और हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाते हुए पति-पत्नी और पुत्री के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं को शामिल करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
--
मामले में गहनता से जांच की गई है। जांच रिपोर्ट उच्च अफसरों को सौंपी जाएगी। मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
- वीरेंद्र विक्रम सिंह, सीओ पूरनपुर