फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लखीमपुर के दानिश ने उड़ाया था थैला

Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
आरोपी दानिश। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। बाइक की हैंडिल में बंधा थैला लखीमपुर के थाना फरधान के गांव एटा निवासी दानिश उर्फ घुट्टू ने उड़ाया था। पुलिस ने चोरी के 13 हजार रुपये बरामद कर आरोपी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। 1.41 लाख रुपये आरोपी ने अपने, पत्नी और पुत्र के खातों में जमा किए। पुलिस ने सभी के खातों के संचालन पर रोक लगवा दी है।
विज्ञापन

गांव रूदपुर गौटिया निवासी विजेंद्र और सोनपाल अपने संयुक्त खाते से बैंक ऑफ बड़ौदा में 26 अप्रैल को रुपये निकलने आए थे। रुपये निकलने के फार्म पर हस्ताक्षर कर सोनपाल बाजार चले गए। विजेंद्र ने खाते से 1.98 लाख रुपये निकाले। थैले में रुपये रखकर उसे बाइक के हैंडिल में बांधकर पेट्रोल पंप पर डीजल खरीदने गए। इस दौरान बदमाश थैला खोलकर भाग गया। बाइक सवार चोर की वीडियो पेट्रोल पंप और आसपास के प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि वीडियो से बाइक का नंबर मिलने पर उसके मालिक की तलाश शुरू की। बाइक लखीमपुर खीरी के थाना फरधान के गांव एटा निवासी दानिश उर्फ घट्टू के नाम निकली। दानिश के घर पर दो बार दबिश दी पर वह हाथ नहीं लग सका। बाद में दो दिनों में उसने अपने, अपनी पत्नी और बेटे के खातों में 1.41 लाख रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दानिश के दोबारा पूरनपुर में आने की सूचना मिली। जिस पर नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में टीम को भेजकर उसे घुंघचाई चौराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से 13 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई।

00000000
डिकी से 70 हजार रुपये उड़ाने की घटना में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग
पूरनपुर। गांव भगवंतापुर निवासी और गांव रूदपुर के कंमोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक रामसेवक ने पांच मई को नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से वेतन के 70 हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर बैग को बाइक की डिकी में रखकर वह बड़े हनुमान मंदिर के समीप डॉ. सुधाकर पांडेय के क्लीनिक में भर्ती अपने परिचित शिक्षक को देखने आए थे। अस्पताल के बाहर खड़ी शिक्षक की बाइक की डिकी खोकर बाइक सवार चोरों ने 70 हजार रुपये की नकदी भरा बैग चोरी कर लिया था। घटना स्थल के समीप प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार चोरों की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। बाइक का नंबर पंजाब का होने के चलते एक पुलिसकर्मी को पंजाब भेजा गया था। पंजाब में बाइक कई लोगों को बिक्री होना पाई गई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि इस घटना में भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। शीघ्र ही इस घटना का भी खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed