फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पूरनपुर में साइकिल से कोचिंग पढ़ने निकली छात्रा लापता

Mon, 22 Nov 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। घर से शनिवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने निकली छात्रा लापता हो गई। छात्रा का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने छात्रा की मां की ओर से अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने बताया कि उनके पति और बड़ा बेटा हरिद्वार में एक कंपनी में काम करते हैं। पिता-पुत्र दीपावली के बाद काम पर चले गए। उसकी साढ़े 17 वर्षीय पुत्री एक इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। छात्रा पूरनपुर में कोचिंग पढ़ने साइकिल से जाती थी। शनिवार सुबह आठ बजे से कोचिंग होने पर साइकिल से करीब सवा सात बजे घर से निकली थी। मगर अपराह्न तक उसके घर न पहुंचने पर इसकी जानकारी पति को फोन पर दी। कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक से पुत्री की जानकारी की। तब शिक्षक ने छात्रा के कोचिंग न आने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि पुत्री को बरेली, बरखेड़ा सहित कई जगह रिश्तेदारियों में तलाश की। मगर पुत्री नहीं मिली। उसकी साइकिल का भी अब तक पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि पुत्री अपने साथ मोबाइल ले गई है। पुत्री का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुत्री के लापता होने की जानकारी पर उसके पति और पुत्र भी हरिद्वार से गांव को रवाना हो गए हैं। किसी अनहोनी को लेकर छात्रा के परिवार के लोग चिंतित है। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि छात्रा के लापता होने पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed