फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

देवहा रेलवे पुल पर फंदे से लटका मिला सैलून संचालक का शव

Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली रेल खंड पर बने देवहा पुल के पास घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। एक दिन पहले घर से दुकान पर जाने को कहकर निकले सैलून संचालक का शव रेलवे के देवहा पुल पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। उसके बैग में आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली रेल खंड पर बने देवहा नदी के पुल से दोपहर करीब 12 बजे प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर एक युवक को लोगों ने लटके देखा। इसी सूचना पुलिस को दी गई। सदर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने शव को नीचे उतरवाया। शव के पास मिले बैग में तलाशी लेने पर एक पानी का बोतल, एक देशी शराब का सील पौवा, एक पर्स जिसमें कुछ पैसे, आधार कार्ड समेत अन्य सामान मिला। एक फोन नंबर भी मिला। जिसे लगाकर देखा तो उसकी दुकान के पास का निकला। उसने उसकी शिनाख्त 40 वर्षीय शिव ओम श्रीवास्तव के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। जानकारी के दौरान मृतक की बहन प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि भाई बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे घर से दुकान जाने को कहकर निकले थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं आए। तो उनकी खोजबीन शुरूकी गई। इसी दौरान पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी। मृतक शिव ओम की यशवंतरी देवी मंदिर चौराहे के पास सैलून की दुकान है। शिव ओम की आत्महत्या का कारण कोई नहीं बता पा पाया। घटना क्षेत्र थाना जहानाबाद की होने के कारण वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक फंदे से झूलकर की खुदकुशी
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला साहूकारा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की खुुदकुशी को लेकर कई तरह की मोहल्ले में चर्चाएं चल रहीं थीं। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed