{"_id":"61896744f0f38b614a06651a","slug":"crime-pilibhit-news-bly4654836173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से युवक का शव पहुंचने पर परिवार ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से युवक का शव पहुंचने पर परिवार ने किया हंगामा
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव बिलंदपुर अशोक में गुजरात से युवक का शव घर पहुंचने पर विलाप करते परिजन, करीबी।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गुजरात से युवक का शव घर पहुंचने पर परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब छह घंटे तक वाहन से शव को नहीं उतरने दिया। हंगामा कर रहे लोग दोबारा पोस्टमार्टम कराने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कोतवाल के समझाने पर हंगामा कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं थे। कोतवाल ने कार्रवाई को गुजरात पहुंचकर पुलिस को तहरीर देने और कार्रवाई कराने में सहयोग का आश्वासन दिया। तब हंगामा कर रहे लोग शांत हुए और युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव बिलंदपुर निवासी वीरपाल जून में पत्नी और ससुरालियों के साथ मजदूरी करने को गुजरात गया था। शनिवार को उसकी गुजरात में संदिग्ध मौत हो गई। गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव रिश्तेदारों को सौंप दिया। वीरपाल की मां मोरवती ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पुत्र को फंदा लगाकर हत्या कराने का आरोप बेटे की पत्नी और अन्य ससुरालियों पर लगाया था। पुलिस का तर्क था कि घटना दूसरे प्रदेश में हुई है। कार्रवाई भी गुजरात पुलिस करेगी। सोमवार को वीरपाल का शव एक वाहन से उसके घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने हंगामा कर आरोपियों पर कार्रवाई न होने तक शव को वाहन से न उतरने की चेतावनी दी। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि वीरपाल की हत्या हुई है। इसी के चलते गुजरात से शव के साथ आए लोग शव के साथ घर तक न आकर गांव के बाहर से ही चले गए। मामले की सूचना पर कोतवाल रामसेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुजरात पुलिस से संपर्क कर वीरपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को व्हाट्सएस पर मंगवाया। गुजराती भाषा में पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने पर पुलिस को पढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि भाषा कंवर्ट कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पढ़ा गया। इसमें लटकने से वीरपाल की मौत होना पाया गया। उन्होंने कार्रवाई गुजरात पुलिस के स्तर से होने की जानकारी दी। साथ ही कार्रवाई कराने में गुजरात पुलिस से बात करने आदि का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए और वीरपाल का अंतिम संस्कार किया गया।