फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

चरस बेचते वीडियो वायरल, दो आरोपियों का किया चालान

Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। चरस बिक्री करते वीडियो वायरल होने पर सुनगढ़ी पुलिस ने दो लोगों को दबिश देकर गिरफ्तार किया। दोनों के पास पुलिस ने 850 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चरस बेचते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक चरस खरीदते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद सुनगढ़ी थाने में तैनात एसआई अमरीश बाबू को जांच दी गई। जांच के दौरान पुलिस वीडियो की गांव बरहा, रामनगर कालोनी और गांव गुटैहा में जांच की। गांव गुटैहा में लोगों को वीडियो दिखाने पर पता चला कि वीडियो में युवक का नाम सुशील कुमार निवासी ग्राम रूपपुर कृपा थाना सुनगढ़ी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पहुंची, तो सुशील के घर से दो युवक भाग निकले। पुलिस ने दौड़कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र कढेराम निवासी ग्राम रूपपुर कृपा और दूसरे ने बृजेश पुत्र बाबूराम निवासी राजीव कॉलोनी बताया। दोनों आरोपियों के पास से 850 ग्राम चरस बरामद की। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed