{"_id":"613f9ac78ebc3e3ebf36a3d3","slug":"crime-pilibhit-news-bly4595069160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर हाईवे पर घेराबंदी कर छह अंतरजनपदीय बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर हाईवे पर घेराबंदी कर छह अंतरजनपदीय बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरनपुर हाईवे पर तीन कारों में बदमाशों के सवार होने की सूचना पर लखीमपुर और पीलीभीत पुलिस ने रविवार रात घेराबंदी की। सुनगढ़ी क्षेत्र के गायबोझ के पास पुलिस ने दबिश दी तो वहां दो कारों में सवार छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। जबकि तीसरी कार में सवार चार बदमाश भाग गए। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों जिलों की चार लूट और डकैती की घटनाओं का खुलासा किया। एसपी दिनेश कुमार पी ने प्रेसवार्ता कर कार्य की सराहना की। इसके बाद सभी आरोपियों के जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से दो कार, तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी दिनेश कुमार पी ने मामले में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश कार से डकैती की योजना बना रहे थे। इस पर लखीमपुर खीरी और जिले की एसओजी और सुनगढ़ी पुलिस ने दबिश देकर दो कारों को पकड़ लिया। दोनों कार में सवार बदमाश सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगंवा पकड़िया निवासी अमित गंगवार पुत्र महाराज सिंह, विनय प्रताप सिंह पुत्र भूप सिंह, यादराम उर्फ यादा पुत्र माखनलाल, धर्मेंद्र सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र महेश सिंह और मीरापुर गांव के रहने वाले हरदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके पीछे से आ रही तीसरी कार में सवार बदमाश गांव नौगंवा पकड़िया निवासी यशपाल सिंह पुत्र सुरेशपाल सिंह, आकाश वर्मा पुत्र भूदेव शर्मा, महेंद्र उर्फ लंगड़ा पुत्र छोटेलाल और गंठा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से पांच तमंचे, दस कारतूस, और दो कार बरामद हुई है। जिनकी पड़ताल कराई जा रही है। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। जिन्होंने जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी लूट, डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद पकड़े गए छह आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई है।
इन घटनाओं को दिया था अंजाम
- लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र में 01 जुलाई 2021 को रात ढाई बजे गोला कस्बे के पास एक राइस मिल में घुस गए थे। जहां से लाखों रुपये का कैश और लैपटॉप और अन्य सामान लूट ले गए थे।
विज्ञापन
-02 सितंबर 2021 को लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद गोला के निकट पेट्रोल पंप से लाखों रुपये की नकदी लूट कर भाग गए थे।
-28 अगस्त 2021 को पूरनपुर में स्टीम और बुलेरा कार से गुरमेहर राइस मिल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जहां से तीन हजार रुपये कैश और सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए थे।
- 06 अगस्त 2021 को जहानाबाद क्षेत्र के अमरिया रोड पर गांव सरदार नगर में सगीर अहमद के मकान को निशाना बनाते हुए वहां से 25 हजार रुपये कैश और जेवरात चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों के उठने पर तमंचे फायरिंग करते हुए भाग गए थे।
पकड़े गए गिरोह पर दर्ज है दर्जनों मुकदमे
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दर्जनों में मुकदमे पहले दर्ज चल रहे हैं। सभी शातिर अपराधी है। इन पर लखीमपुर, जहानाबाद पूरनपुर और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में डकैती, लूट राहजनी, समेत संगीन धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
पकड़ने वाली टीम में यह लोग रहे शामिल
इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी, एसओजी प्रभारी गौरव विश्रोई, सिपाही मोबीन खां, देवेंद्र सिंह, विक्रात बालियान, दीपक गिरी, उदयवीर सिंह के अलावा लखीमपुर खारी के थाना हैदराबाद के प्रभारी अजय कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी शिव कुमार यादव, सिपाही अजीत यादव, गोल्डन यादव, विक्रांत सिंह, तुषार शर्मा मौजूद रहे। इस प्रकरण में खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
लखीमपुर और पीलीभीत पुलिस टीम को बदमाशों की सूचना मिली थी। संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान छह बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों ने जिले के अलावा आसपास के क्षेत्र के लूट डकैती की जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ये लोग जिले में डकैती की योजना बनाते हुए पकड़े गए है। सभी का जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों को भी शीघ्र जेल भेजा जाएगा। - दिनेश कुमार पी एसपी