{"_id":"612fcc3e8ebc3e219247c12d","slug":"crime-pilibhit-news-bly458228887","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। बढ़ेपुरा गांव में देसी शराब की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए दुकान बंद करने की मांग की। सूचना पर पहुंची आबकारी और पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाकर दुकान को खुलवा दिया। दुकान खुलने से ग्रामीणों में रोष है।
थाना अमरिया कस्बे के रहने वाले संतोष कुमार ने गांव बढ़ेपुरा गौंटिया के पास आबकारी विभाग लाइसेंस लेकर हाईवे से जोड़ते हुए लिंक मार्ग पर मंगलवार को देसी शराब की दुकान खोली है। शराब की दुकान खुलने पर बुधवार को ग्रामीण इकट्ठा होकर शराब की दुकान पर पहुंचे और उसे बंद करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। दुकान स्वामी ने हंगामा देख मामले की सूचना आबकारी विभाग और थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस दुकान को यहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। काफी देर तक चली वार्ता के बाद पुलिस ने दुकान को तो खुलवा दिया, लेकिन ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि वह दुकान हटाने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण शराब की दुकान बंद करने की मांग कर रहे थे। दुकान स्वामी ने लाइसेंस लेकर दुकान खोली है। इस मामले में प्रशासनिक स्तर से फैसला होगा। फिलहाल अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।