फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। कोचिंग पढ़ने जाती एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक युवती ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन हाईस्कूल की छात्रा है। वह मद्दे की पुलिया के समीप एक स्थान पर कोचिंग पढ़ने जाती है। मोहल्ला फीलखाना निवासी साहिल पुत्र आदिल उसकी बहन का काफी समय से पीछा कर रहा है। आरोपी अपने मोबाइल नंबरों से उसके व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। एक बार कोचिंग से लौटते समय उसकी बहन के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ भी की। 14 जुलाई को वह अपने नाना और चाची को लेकर साहिल के घर शिकायत करने गई तो वहां साहिल के माता पिता और भाई-बहन झगड़े पर आमादा हो गए। इस कारण उसकी कोचिंग भी छूट गई। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed